Hindi NewsUP Newsclaiming to be single a woman honey trapped a police sub inspector extorted rs 4 lakh from him
खुद को अकेली बता महिला ने दरोगा को हनीट्रैप में फंसाया, वसूले चार लाख

खुद को अकेली बता महिला ने दरोगा को हनीट्रैप में फंसाया, वसूले चार लाख

संक्षेप:

फेसबुक आईडी पर निशा सैनी नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। फेसबुक पर दोस्त बनने के बाद महिला ने बातचीत शुरू कर दी। साल 2023 में दरोगा का ट्रांसफर मुरादाबाद के थाना छजलैट के लिए हो गया, तब महिला ने नए नंबर से फोन कर पारिवारिक विवाद में मदद मांगी।

Oct 13, 2025 01:49 pm ISTAjay Singh संवाददाता, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

तीन साल पहले फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती करनी सब इंस्पेक्टर को महंगी पड़ गई। खुद को अकेली बताकर महिला ने नजदीकियां बढ़ाने के बाद दरोगा को हनीट्रैप में फंसाकर चार लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर मुरादाबाद की सिविल लाइंस पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौजूदा समय में पुलिस में संबद्ध सब इंस्पेक्टर के अनुसार, वर्ष 2022 में वह कोतवाली क्षेत्र की बुध बाजार में चौकी इंचार्ज थे। उस समय उनकी फेसबुक आईडी पर निशा सैनी नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। फेसबुक पर दोस्त बनने के बाद महिला ने बातचीत शुरू कर दी। साल 2023 में दरोगा का स्थानांतरण थाना छजलैट के लिए हो गया, तब महिला ने नए नंबर से फोन कर पारिवारिक विवाद में मदद मांगी। दरोगा के अनुसार, मेरठ में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में अपने मित्र के साथ गए तो महिला ने उन्हें प्लॉट दिखाने और खरीदने में मदद करने की बात कही।

ये भी पढ़ें:यूपी के इस नगर निगम में फूटा पार्षदों का गुस्सा, बोर्ड बैठक शुरू होते ही हंगामा

नजदीकियां बढ़ने पर महिला ने कहा कि वह अकेली रहती है। परिवार के लोग साथ नहीं देते हैं और उसकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। परेशानी बताकर पैसे की डिमांड की। दरोगा की ओर से पैसे देने से इन्कार करने पर महिला ने झूठे मामले में फंसाकर नौकरी खा जाने की धमकी दी। नौकरी जाने के डर से दरोगा ने 15 अप्रैल 2024 को 10 हजार रुपये और 23 मई 2024 को 15 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से महिला के नंबर पर भेज दिए। धीरे-धीरे चार लाख रुपये ऐंठ लिए। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मेरठ निवासी महिला निशा सैनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:यूपी की जेल में गजब कांड: बंदी ने सुपरिटेंडेंट के फर्जी साइन से निकाल लिए 52 लाख

और भी कई दरोगाओं को जाल में फंसा चुकी है निशा

महिला की ओर से लगातार की जा रही वसूली और ब्लैकमेलिंग से परेशान दरोगा ने जब जांच का दायरा बढ़ाकर उसके बारे में जानकारियां जुटानी शुरू की तो पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई। दरोगा के मुताबिक, पता चला कि महिला इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों और दरोगाओं को अपने जाल में फंसाकर पैसों की उगाही कर चुकी है। उसके खिलाफ दिल्ली और मेरठ के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |