3 साल के बच्चे के खून से निकाला गया कोलेस्ट्रॉल, इतना बढ़ गया था कि जान पर बन आई थी

By Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान

यूपी की राजधानी लखनऊ में  पीजीआई के डॉक्टरों ने  3 साल के बच्चे के खून से जानलेवा कोलेस्ट्रॉल निकाल दिया है। इस बच्चे के खून में कोलेस्ट्रॉल इतना बढ़ गया था कि उसकी जान पर बन आई थी।

3 साल के बच्चे के खून से निकाला गया कोलेस्ट्रॉल, इतना बढ़ गया था कि जान पर बन आई थी
लखनऊ पीजीआई में 3 साल के बच्चे के खून से जानलेवा कोलेस्ट्रॉल निकाल दिया गया है।

तीन साल के बच्चे के खून में कोलेस्ट्रॉल इतना बढ़ गया कि उसकी जान पर बन आई। कोलेस्ट्रॉल का स्तर 854 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर तक पहुंच गया था। दवाओं से पर्याप्त फायदा नहीं होने पर लखनऊ पीजीआई के डॉक्टरों ने प्लाज्मा एक्सचेंज के जरिए खून से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल निकालने का फैसला किया। बच्चे को 20 सप्ताह तक हर हफ्ते यह प्रक्रिया की गई। हर बार कोलेस्ट्रॉल के स्तर में औसतन करीब 70 फीसदी की कमी आई। इलाज के बाद बच्चे की हालत में सुधार हुआ और त्वचा पर जमा कोलेस्ट्रॉल भी कम हुआ।

बच्चा होमोजाइगस फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (एचओएफएच) नाम की दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी में शरीर खून से खराब कोलेस्ट्रॉल को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता। नतीजतन खून में कोलेस्ट्रॉल लगातार बढ़ता जाता है। इससे त्वचा और नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के साथ हृदय की धमनियों में रुकावट, हृदय के वाल्व में बीमारी और कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें:
दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर केंद्र हस्ताक्षेप करे, अजय राय का राज्यपाल को पत्र

मशीन से अलग किया कोलेस्ट्रॉल वाला प्लाज्मा

मेडिकल जेनेटिक्स विभाग में जांच के बाद बच्चे में बीमारी की पहचान हुई। इसके बाद उसे ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग भेजा गया। बच्चे की कम उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने विशेष तरीके से प्लाज्मा एक्सचेंज की योजना बनाई।इस प्रक्रिया में मशीन की मदद से बच्चे के खून से कोलेस्ट्रॉल वाला प्लाज्मा अलग किया गया। उसकी जगह उपयुक्त द्रव दिया गया और बाकी रक्त बच्चे के शरीर में वापस पहुंचाया गया। इस तरह खून में जमा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम करने में मदद मिली।

ये भी पढ़ें:
नाराज अभ्यर्थी डिप्टी सीएम से मिले, ऐक्शन में आए ब्रजेश पाठक ने किसे मिलाया फोन?
हमारे और योगी जी के बीच में कोई दीवार नहीं, CM वाले बयान पर केशव की सफाई

सभी प्रक्रियाएं बच्चे ने आसानी से सहीं

डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे ने इलाज की सभी प्रक्रियाओं को अच्छी तरह सहन किया। कोई बड़ी जटिलता नहीं हुई। नियमित प्लाज्मा एक्सचेंज से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने के साथ त्वचा पर जमा कोलेस्ट्रॉल में भी कमी आई। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कुछ प्रक्रियाएं निःशुल्क भी की गईं। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने इलाज करने वाली टीम को बधाई दी। इलाज करने वाली टीम में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के डॉ. भरत सिंह, मेडिकल जेनेटिक्स विभाग की डॉ. अमिता मोइरांगथेम, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. प्रीति एल्हेंस, डॉ. अनुपम वर्मा और डॉ. अजय जोसेफ शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।