Hindi NewsUP Newschoking the python with his feet then cutting it with a knife the boy said this is good stuff order the spices
बढ़िया माल है, मसाला मंगवाओ, अजगर को पैरों से दबाया; फिर चाकू से काटकर बोला लड़का

बढ़िया माल है, मसाला मंगवाओ, अजगर को पैरों से दबाया; फिर चाकू से काटकर बोला लड़का

संक्षेप:

सांप काटने वाला युवक पनका गांव का ही बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वह शराब का लती है। पास की नदी से एक अजगर पकड़कर लाया था। अजगर को पहले गांव में घुमाता रहा। इसके बाद पैरों से दबाकर चाकू से चीर-फाड़ डाला। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Nov 16, 2025 06:12 am ISTAjay Singh संवाददाता, कल्याणपुर (कानपुर)
share Share
Follow Us on

कानपुर के पनकी के पनका गांव का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक अजगर को पैरों से दबाकर चाकू से काट रहा है। इस दौरान वह यह भी कह रहा कि ‘बढ़िया माल है, मसाला मंगवाओ फटाक से’। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो न तो युवक मिला और न ही अजगर। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर इस मामले में पूछताछ की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के मुताबिक सांप काटने वाला युवक पनका गांव का ही ब्रजेश बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वह शराब का लती है। पास की नदी से एक अजगर पकड़कर लाया था। अजगर को पहले गांव में घुमाता रहा। इसके बाद पैरों से दबाकर चाकू से चीर-फाड़ डाला। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक अपना मोबाइल बंद करके फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गांव वालों से पता चला है कि वह अक्सर उल्टी-सीधी हरकतें करता रहता है। जो भी हो पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो की चर्चा

सड़क पर अजगर को चाकू से काटने के इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। वन्य जीव प्रेमियों ने इसे गलत बताया है। सोशल मीडिया पर वे अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है कि मामले में ऐक्शन लिया जाएगा। वीडियो में दिख रहे आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक को पकड़कर उससे इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बिजली की बकाएदारी खत्म करने का मौका, चोरी में फंसे लोग भी उठा सकते हैं फायदा
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके के बाद एजेंसियों का UP में डेरा, रडार पर सिमी-ISI के 25 संदिग्ध भी
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |