विवेचना के दौरान दबंग युवक ने दरोगा को धुना, गिरफ्तार
Chitrakoot News - चित्रकूट के भौंरी कस्बे में दरोगा सुभाषचंद्र के साथ एक युवक ने मारपीट की। युवक ने दरोगा की कॉलर पकड़कर उसे धुनाई की और गालियाँ दीं। पास में खड़े अन्य पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी कस्बे में मारपीट मामले की विवेचना करने गए दरोगा के साथ युवक ने दबंगई दिखाते हुए कॉलर पकड़कर हुए धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी सिर्फ तमाशा देखते रहे। युवक दरोगा को गालीगलौज करते हुए धमकाता भी रहा। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। भौंरी कस्बा निवासी दादू भाई यादव के खिलाफ रैपुरा थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज था। जिसकी विवेचना दरोगा सुभाषचंद्र को मिली है। शुक्रवार को अपरान्ह बाद दरोगा सुभाषचंद्र कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मामले की विवेचना करने पहुंचे। बस स्टैंड के पास नामजद आरोपित दादू भाई यादव पुलिस को नजर आया।
जिसे दरोगा ने रोक लिया। इसी बात पर दादू भाई यादव भड़क गया और उसने दरोगा के साथ अभद्रता करनी शुरु कर दी। दरोगा की कॉलर पकड़ते हुए उसने धुनाई कर डाली। जबकि पास ही में खड़े पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रह गए। युवक ने दरोगा को अपशब्द कहते हुए काफी धमकाया। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने दादू भाई यादव को दबोच लिया और थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी का कहना है कि दरोगा सुभाषचंद्र मारपीट के मामले में विवेचना करने गए थे। तभी बस स्टैंड के पास ही आरोपित मिल गया। बताया कि युवक के खिलाफ मारपीट के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



