ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटयुवक की गला घोंटकर हत्या, शव फेंककर भागे

युवक की गला घोंटकर हत्या, शव फेंककर भागे

चित्रकूट। हिन्दुस्तान संवाद रैपुरा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के मजरा कपुरी में...

युवक की गला घोंटकर हत्या, शव फेंककर भागे
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटMon, 08 Mar 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। हिन्दुस्तान संवाद

रैपुरा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के मजरा कपुरी में रविवार की देर रात फोन के जरिए युवक को बुलाकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को बाइक में बांधकर गायब करने का प्रयास कर किया गया। अचानक ग्रामीणों के पहुंचने पर हत्यारे शव व बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक अन्य बाइक बरामद की है। परिजनों ने आशंका जताई कि बरामद की गई बाइक हत्यारे छोड़कर भागे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कपुरी निवासी शारदा प्रसाद उर्फ अतुल उर्फ भुरइया (32) पुत्र सत्यनारायण त्रिपाठी रविवार की शाम करीब नौ बजे घर में खाना खा रहा था। शारदा के बहनोई छोटेलाल निवासी सिंहपुर ने बताया कि खाना खाते समय शारदा के पास किसी का फोन आया। वह पत्नी रागिनी को यह बताकर घर से निकला कि थोड़ी देर में आ जाएगा। लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं आया। घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर राजाभइया का नलकूप है। राजाभइया अपने नलकूप से घर आ रहा था। उसने देखा अरहर के खेत में दो बाइकें हैं। वह तुरंत गांव आया और पडो़सियों को इस बात की जानकारी दी। कुछ ही देर में वह पड़ोसियों के साथ नलकूप की तरफ गया। इसी दौरान सात-आठ लोग नजर आए। यह लोग बाइक में किसी को बांधे थे। उनको देखकर बाइक समेत बंधे हुए व्यक्ति को छो़ड़कर मौके से भाग निकले। ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और देखा तो बाइक में बंधा हुआ शारदा मिला। उसके गले में रस्सी बंधी थी और मुंह में कपड़ा ठुंसा था। उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के बहनोई ने बताया कि शारदा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद हत्यारे शव को गायब करना चाह रहे थे। लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से उनको बाइक समेत शव छोड़कर भागना पड़ा। हत्यारे मृतक का मोबाइल, डायरी व गले में पड़ी माला भी ले गए। थाना प्रभारी सुशीलचंद्र ने बताया कि घटना स्थल के पास ही एक अन्य बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली है। उसके नंबर से जब ट्रेस किया गया तो बाइक नांदी तौरा गांव की निकली। बाइक मालिक की तलाश की जा रही है। बताया कि मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें