बंदियों को तंबाकू सेवन न करने की दी सलाह

Apr 07, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चित्रकूट में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कारागार में विशेषज्ञों ने बंदियों की स्क्रीनिंग की और 12 दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड जारी करने के लिए परीक्षण किया। क्षय रोगियों को पोषण वितरित किया गया और 98 मरीजों को उपचारित किया गया। तंबाकू से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।

बंदियों को तंबाकू सेवन न करने की दी सलाह

चित्रकूट। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को महकमे ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए। जिला कारागार में शिविर लगाकर विशेषज्ञों ने बंदियों की स्क्रीनिंग की। इसके साथ ही उपचार देकर 12 दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड जारी करने के लिए परीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर क्षय रोगियों को पोषण वितरण किया गया। जिला कारागार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ईएनटी12, आंख 23, मानसिक 9, हड्डी 18, बुखार 25 एवं महिला संबंधी 11 कुल 98 मरीजो को उपचारित कर दवाओ का वितरण किया। इन सभी की स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही दिव्यांगता से ग्रसित 12 बंदियों के यूडीआईडी कार्ड जारी करने के लिए जांच की।

चार बंदियों को पहले से ही यह कार्ड जारी हो चुके है। इसके अलावा एक्स-रे, आडियोमेट्री के लिए एक-एक बंदी को जिला अस्पताल एवं मानसिक टेस्ट के लिए एक बंदी को बांदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक बंदी का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। विशेषज्ञों ने स्टाफ एवं बंदियों को तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन न करने की सलाह दी। तंबाकू से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक कुश सिंह, अपर सीएमओ डा संतोष कुमार, डा प्रबल प्रताप सिंह, डा अरूण आर्या, डा मृदुल तिवारी, डा नरेन्द्र देव पटेल, डा साकेब अनवर, डा रूबी पाल, डा सुजीत, आरके सिंह, राकेश आदि मौजूद रहे। इधर सीडीओ डीपी पाल व सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी ने क्षय रोगियों को पोषण किट का वितरण किया। उनको लगातार इलाज लेने की सलाह दी। इस दौरान क्षय रोग अधिकारी डा अरूण पटेल, डीपीसी ज्ञानचन्द्र शुक्ला, पीपीएम विवके मिश्रा, मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।