ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटमहिलाएं आंदोलन में कूदी, सपा ने दिया समर्थन

महिलाएं आंदोलन में कूदी, सपा ने दिया समर्थन

शहर में गंदे जलापूर्ति के विरोध में सभासदों की ओर से जारी आंदोलन में अब महिलाएं भी कूद पड़ी है। रविवार को कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष ने कई सभासदों समेत महिलाओं को माला पहनाकर क्रमिक अनशन पर बैठाया।...

महिलाएं आंदोलन में कूदी, सपा ने दिया समर्थन
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSun, 24 Jun 2018 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में गंदे जलापूर्ति के विरोध में सभासदों की ओर से जारी आंदोलन में अब महिलाएं भी कूद पड़ी है। रविवार को कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष ने कई सभासदों समेत महिलाओं को माला पहनाकर क्रमिक अनशन पर बैठाया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने भी पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया है।

पिछले चार दिन से शहर में गंदे जलापूर्ति के विरोध में सभासदों की ओर से क्रमिक अनशन किया जा रहा है। अनशन के चौथे दिन तुलसी पार्क में कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय ने सभासद लीलावती कुशवाहा, अनमोल वर्मा, श्याममनी अनुरागी, शकुंतला देवी, सावित्री श्रीवास्तव, कुशुम देवी, रूखमनी देवी आदि को माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। अनशनकारी सभासदों ने कहा कि शहर में गंदे जलापूर्ति से लोग परेशान हो गए है। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंदाकिनी का पानी गंदा हो चुका है। इस गंदे पानी के पीने से संक्रामक बीमारियां बढ़ रही है। इधर सपा ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। आंदोलन स्थल पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह पटेल, प्रदेश सचिव मनोज यादव आदि ने कहा कि उनकी पार्टी इस आंदोलन के साथ है। इस दौरान सभासद सुशील श्रीवास्तव, संत कुमार पटेल, रमा त्रिपाठी, अनुज निगम, सुरेश अनुरागी, विनय त्रिपाठी, शिव प्रसाद कुशवाहा, कमल सिंह, कंधी, दीपक निगम, महेश धुरिया आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें