हर घर जल प्रमाणीकरण पर जोर
Chitrakoot News - चित्रकूट में एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार ने जल जीवन मिशन की बैठक की। रैपुरा ग्राम समूह में 68 में से 61 गांवों में जलापूर्ति नियमित है। उन्होंने शेष 7 गांवों के लिए 30 अप्रैल तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। चांदी बांगर और सिलौटा मुस्तकिल ग्रामों में भी जलापूर्ति के कार्यों की समय सीमा तय की गई।

चित्रकूट। एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार ने जल जीवन मिशन के कार्यों की बैठक कर समीक्षा की। रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना में निर्धारित 68 ग्रामों के सापेक्ष 61 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति की स्थिति पाई गई। जिस पर एडीएम ने फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई। निर्देश दिए कि अवशेष सात गांवों में आगामी 30 अप्रैल तक कार्य पूर्ण कराकर हर हालत में जलापूर्ति चालू की जाए। चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना से 286 ग्रामों में जलापूर्ति की जानी है। इसमें मौजूदा समय पर 177 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति हो रही है। एडीएम ने निर्देश दिए कि समस्त कार्यों को हर हालत में 30 जून तक पूरा किया जाए।
इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सिलौटा मुस्तकिल ग्राम समूह पेयजल योजना में 59 ग्रामों के सापेक्ष 58 ग्रामों में जलापूर्ति हो रही है। इस योजना से केवल एक ही गांव में जलापूर्ति शुरू होना शेष है। इसमें एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कराकर प्रत्येक ग्राम को हर घर जल प्रमाणीकरण करने के निर्देश एडीएम ने दिए। उन्होंने फर्म एलएनटी जीपीआर को आईजीआरएस निस्तारण के लिए डेडीकेटेड मैनपॉवर लगाने एवं फर्म के स्तर से भी नोडल नामित करने को निर्देशित किया। कहा कि शिकायतों को निस्तारण समय से होना जरूरी है। उन्होंने एलएनटी व जीबीपीआर को प्रस्तुत किए गए माइक्रो प्लान के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि गांवों में निर्मित ओएचटी, सीडब्लूआर को समय से भरा जाए, ताकि रिट्रोफिटिंग के तहत गांव में नियमित जलापूर्ति की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


