Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsVoters Registration and Farmers Protest in Chitrakoot Key Developments
दस्तावेजों के साथ 90 लोगों के जमा कराए आवेदन फार्म

दस्तावेजों के साथ 90 लोगों के जमा कराए आवेदन फार्म

संक्षेप:

Chitrakoot News - चित्रकूट में मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। कई गांवों के लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। 90 लोगों ने आवेदन फार्म जमा किए। दूसरी ओर, किसान सभा ने बजट में एमएसपी और राहत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लइना बाबा सरकार धाम में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भी हुआ।

Feb 03, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

चित्रकूट। एसआईआर में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़वाने के लिए जिला निर्वाचन की ओर से लगातार आवेदन जमा कराए जा रहे है। ऐचवारा न्याय पंचायत में शामिल खरौंद, सेमरदहा, रामपुर, तख्तूपुर गांव के काफी लोगों को नोटिसें जारी की गई थी, जिन्होंने दस्तावेजों के साथ आवेदन नहीं जमा किया था। एसडीएम मानिकपुर मो जसीम, बीडीओ पवन सिंह, प्रधान ऐचवारा सुनील शुक्ला, सचिव संगीता देवी, मेडेलाल ने पंचायत भवन ऐचवारा में सभी को बुलवाया। करीब 90 लोगों ने पहुंचकर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए अपने आवेदन फार्म निर्धारित प्रारुप पर जमा किए। किसान सभा ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन चित्रककूट।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बजट को लेकर किसान सभा ने कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए सदर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि बजट में एमएसपी को लेकर कोई घोषणर नहीं की है। इसके साथ ही उद्योग एवं टैक्स में कोई राहत नहीं है। खेती और आम आदमी की उपेक्षा के साथ किसानों की आय दोगुनी करने के मामले में भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में पूनम, गिरधार, रमाशंकर, अनिल, प्रेमचंद्र, असलम आदि लोग शामिल रहे। लइना बाबा सरकार धाम में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ चित्रकूट। शिवरामपुर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लइना बाबा सरकार में डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण सिंह ने 114 वर्षीय श्री सीताराम नाम अखंड संकीर्तन के 21 वें वार्षिकोत्सव का विधि-विधान से शुभारंभ किया। दोनो अधिकारियों ने श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा रोहण किया। इसके बाद मंदिर में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।