चित्रकूट में स्काउट गाइड के शिविर समापन पर कराया दीक्षा संस्कार

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - भारत स्काउट और गाइड द्वारा जनसेवा इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इसमें स्काउट गाइड को इतिहास, नियम, प्राथमिक चिकित्सा, अनुशासन और स्वच्छता के साथ-साथ विभिन्न...

चित्रकूट में स्काउट गाइड के शिविर समापन पर कराया दीक्षा संस्कार

भारत स्काउट और गाइड उप्र जिला संस्था के जनसेवा इंटर कालेज में चलाए जा रहे जनपद स्तरीय स्काउट गाइड के प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान प्रशिक्षण व जांच शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। पांच दिनों के शिविर में स्काउट गाइड को स्काउट गाइड का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, प्रार्थना, झंडा गीत, विभिन्न प्रकार के झंडे और प्राथमिक चिकित्सा, दिशा ज्ञान, अनुमान लगाना, कंपास, गांठ पास बंधन, मार्च पास्ट, सेल्यूट, बाया हाथ मिलाना, बिना बर्तन का भोजन पकाना समेत व्यवस्थित जीवन जीने की कला, अनुशासन व स्वच्छता के साथ सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं पहली बार शामिल होने वाले स्काउट गाइड का विधि-विधान से दीक्षा संस्कार भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीताराम सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त शिवप्रताप सिंह, जिला सचिव सुरेश प्रसाद, मइयादीन पटेल, मोहन लाल दीन, प्रेमचंद, राजेश कुमार सिंह, अर्चना यादव, शैलेंद्र सिंह, रामराज सिंह, सुशील सिंह, अनिल कुमार सिंह, दिनेश सिंह, हरिहरनाथ सिंह, रमेश राय, चंद्रभागा सिंह, शालिनी देवी, बिन्तु देवी, जानकीशरण, ललित कुमार, रामदयाल, प्रेरणा यादव, ज्योति यादव आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।