मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चार माह में 60 लाभार्थियों को मिला लाभ

Jan 31, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

Chitrakoot News - मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष योजना के तहत चित्रकूट जिले में 60 लाभार्थियों को चार माह में 86 लाख की धनराशि मिली है। यह योजना गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर और हृदय रोग के इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है, विशेषकर गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चार माह में 60 लाभार्थियों को मिला लाभ

चित्रकूट। संवाददाता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष योजना से जिले के 60 लाभार्थियों को चार माह के भीतर लाभ मिला है। इन लाभार्थियों के लिए सरकारी कोष से 86 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इससे इलाज में राहत मिलेगी। इनमें ज्यादातर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के सदस्य शामिल है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष योजना आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण योजना है। जिसमें कैंसर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के लिए सरकारी या सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार के लिए सरकार की ओर से सहायता दी जाती है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जनप्रतिनिधियों अथवा डीएम के माध्यम से किए जाने का प्राविधान है। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि यह योजना केवल गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अथवा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए है। जिले में पिछले माह अक्टूबर से 28 जनवरी तक 123 आवेदन मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष योजना के तहत सहायता के लिए प्राप्त हुए हैं। जिसमें शासन स्तर से 60 लाभार्थियों को 86 लाख पांच हजार 405 रूपये की आर्थिक सहायता अनुमन्य की गई है। डीएम ने लोगों से कहा कि गंभीर बीमारी की स्थित में प्रदेश सरकार से संचालित आयुष्मान कार्ड योजना के तहत अपना पंजीकरण कराएं। जिससे किसी गंभीर बीमारी में पांच लाख रूपये तक नि:शुल्क इलाज कराया जाना संभव हो सके। कहा कि इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अगर गंभीर बीमारी से पीडित है और उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वह मुख्यमंत्री विवेकाधीन योजना में आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;