
साइबर क्राइम गिरोह को फर्जी सिमकार्ड देने में फरार 50 हजार के ईनामी को दबोचा
Chitrakoot News - यूपी एसटीएफ ने फरार चल रहे आरोपित को मुंबई से पकड़ा फर्जी तरीके से सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह के फरार चल रहे सदस्य को यूपी एसटीएफ ने मुं
चित्रकूट, संवाददाता। टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों से सांठगांठ कर साइबर क्राइम करने वाले गिरोहों को फर्जी तरीके से सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह के फरार चल रहे सदस्य को यूपी एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम डीआईजी चित्रकूटधाम रेंज बांदा ने घोषित किया था। इसी गिरोह के आठ सदस्य पिछले वर्ष मई और जून माह में राजापुर से पकड़े गए थे। यूपी एसटीएफ को डिजिटल अरेस्ट, स्टाक मार्केट, पार्सल स्कैम आदि तरीके से साइबर क्राइम करने वाले संगठित गिरोहों को अनाधिकृत तरीके से सिम कार्ड एक्टीवेट कर उपलब्ध कराने वाले पीओएस एजेंटों एवं डिस्ट्रीब्यूटर की शिकायतें मिली थी।
जिस पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए पिछले वर्ष 15 मई को गिरोह के सरगना सहित छह व 18 जून को दो सदस्यों को राजापुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान एसटीएफ को गिरफ्तार सदस्यों ने बताया था कि शिहान शेख निवासी बछरौली थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ हाल पता शाप नंबर 7 ए मिस्त्री चेंबर अपोजिट टेलीफोन भवन कुलाबा मार्केट मुंबई ने करीब 800 प्रीएक्टिवेटेड सिम कार्ड मुंबई में बेचे है। शिहान शेख अभी तक फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह की अगुवाई में टीम लगातार लगी रही। काफी प्रयास के बाद शिहान शेख को एसटीएफ ने मुंबई से दबोच लिया। उसके पास से टीम ने दो मोबाइल फोन, पैन कार्ड, डीएल, 12 एटीएम कार्ड, चेकबुक व 4880 रुपये नकद बरामद किए है। एसटीएफ ने पकड़े गए शिहान शेख को राजापुर थाना पुलिस के हवाले किया। प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




