दिवाकर और शुभम शुक्ला समीक्षा अधिकारी बने, हुए सम्मानित

Apr 07, 2026 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरओ परीक्षा में सफलता दिवाकर और शुभम शुक्ला समीक्षा अधिकारी बने, हुए सम्मानित

दिवाकर और शुभम शुक्ला समीक्षा अधिकारी बने, हुए सम्मानित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरओ परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले के दो होनहार समीक्षा अधिकारी बने है। पहाड़ी क्षेत्र के बाबूपुर निवासी राजबहादुर सिंह के बेटे दिवाकर सिंह ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग में पढ़कर यह सफलता हासिल की है। डीएम ने परीक्षा में सफलता हासिल कर समीक्षा अधिकारी बने दिवाकर सिंह को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सम्मानित किया। कहा कि जिले के प्रतियोगी छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित नि:शुल्क कोचिंग संस्थान में प्रवेश लेकर तैयारी कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी डा वैभव त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

इधर मऊ तहसील क्षेत्र के मोहनी निवासी शुभम शुक्ला 55 वीं रैंक हासिल कर समीक्षा अधिकारी बने है। शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लालतारोड स्थित त्रिभुवन शिशु शिक्षा निकेतन से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी किया। वह यूपीएससी व पीसीएस आदि की तैयारियां करते रहे। लेकिन इंटरव्यू में महज कुछ नंबरों से चूक गए थे। शुभम की सफलता पर पिता चंद्रप्रकाश शुक्ला समेत परिवार में खुशी का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।