श्याम बिहारी मिश्र ने व्यापारियों के हित में किया संघर्ष
Chitrakoot News - चित्रकूट में उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने उनकी मेहनत और व्यापारियों के लिए संघर्ष की सराहना की। इस अवसर पर कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

चित्रकूट। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक एवं अध्यक्ष रहे पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पदाधिकारियों ने पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्र्पाचन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा पंडित जी ने व्यापारियों के लिए सदैव संघर्ष किया है। उनकी मेहनत का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वट वृक्ष की तरह तैयार खड़ा है। महामंत्री गुलाब गुप्ता ने कहा कि उन्होंने व्यापारियों के लिए लड़ाई लड़कर चुंगी खत्म कराने का काम किया था। इस दौरान जिला मंत्री शैलेंद्र केसरी, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्रा, संजय अग्रवाल, नीरज, विनय, अशोक, गोविंद आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


