ननिहाल में युवती ने फांसी लगा जान दी
Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Chitrakoot News - चित्रकूट के लालापुर गांव में 20 वर्षीय कविता यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बांदा जिले के इटवा की निवासी थी और अपने ननिहाल में रह रही थी। आत्महत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चित्रकूट। बांदा जिले की सीमा से जुड़े एमपी के बरौंधा थाना क्षेत्र स्थित लालापुर गांव के मजरा पाथर कछार में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के इटवा निवासी सिपाही लाल यादव की 20 वर्षीया बेटी कविता यादव है। वह अपने ननिहाल में रह रही थी। खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके में पहुंच गए है। बरौंधा थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


