Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsTragic Drowning Incident Youth Dies While Fishing in Yamuna River
चित्रकूट में यमुना में मछलियों का शिकार करते समय डूबने से युवक की मौत

चित्रकूट में यमुना में मछलियों का शिकार करते समय डूबने से युवक की मौत

संक्षेप: Chitrakoot News - मऊ जिले के शेषा सुबकरा गांव में शिव प्रताप निषाद नामक युवक मछलियों का शिकार करते समय यमुना नदी में डूब गया। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश की और कई घंटों बाद उसे नदी से निकाला गया, लेकिन...

Tue, 28 Oct 2025 11:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

मऊ थाना क्षेत्र के शेषा सुबकरा गांव में मछलियों का शिकार करते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। शाम तक युवक जब वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की। कई घंटे प्रयास करने के बाद परिजनों ने उसे यमुना से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेषा सुबकरा निवासी राधेश्याम निषाद का 35 वर्षीय बेटा शिव प्रताप निषाद सोमवार को अपरान्ह करीब ढ़ाई बजे यमुना नदी में मछलियों का शिकार कर रहा था। अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। जानकारी मिली कि शिवप्रताप यमुना में मछलियों का शिकार कर रहा था। फलस्वरुप परिजनों ने स्थानीय मछुआरों के साथ नदी में खोजबीन शुरु किया। कई घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से उसे यमुना नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। लेखपाल ने तहसील में इसकी सूचना दी है। प्रभारी निरीक्षक मऊ दुुगर्विजय सिंह ने बताया कि युवक की नदी में डूबने से मौत हुई है। शव को पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।