
बाइक की टक्कर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, दो युवक गंभीर
Chitrakoot News - चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी से सटे कालूपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर
चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी से सटे कालूपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनो युवक भी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल निवासी 55 वर्षीय अशोक मिश्र बांदा जिले के तिंदवारी कस्बा स्थित इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर कार्यरत थे। वह एसडीएम कालोनी कर्वी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रह रहे थे। मंगलवार को अशोक किसी काम से कालूपुर गए थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह कालूपुर में पैदल हाईवे पार कर रहे थे।
इसी दौरान कर्वी की तरफ से पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उनको तेज टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार समेत अशोक सड़क में गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां करीब चार घंटे तक चले इलाज के बाद अशोक मिश्र ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि बाइक सवार 20 वर्षीय अजीत सरधुवा व 23 वर्षीय जितेन्द्र निवासी खोह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




