ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटसाइकिल रैली को लेकर सपाइयों ने बनाई रणनीति

साइकिल रैली को लेकर सपाइयों ने बनाई रणनीति

चित्रकूट। संवाददाता सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अगुवाई में...

साइकिल रैली को लेकर सपाइयों ने बनाई रणनीति
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSun, 01 Aug 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। संवाददाता

सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अगुवाई में विधानसभा अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पांच अगस्त को होने वाली प्रदेश व्यापी तहसील स्तरीय साइकिल रैली की तैयारियों की रणनीति बनाई गई।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अगस्त में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य चलेगा। ऐसे में सेक्टर, बूथ अध्यक्ष अपने बूथ में छूटे मतदाताओं का पंजीयन कराएं। कार्यकर्ता आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। प्रदेश की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। जहां एक ओर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश में सरकार जुटी है। वहीं दूसरी ओर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसान उत्पीड़न और महिलाओं के अपराध चरम पर हैं। मऊ मानिकपुर विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं में कोई कार्य नहीं किए हैं। जिससे प्रदेश की जनता में निराशा का माहौल है। सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में लोकतंत्र और विपक्ष को कमजोर करने का कार्य किया है। प्रदेश की जनता 2022 में 350 से भी ज्यादा सीटें जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। इस मौके पर रामचंद्र वर्मा, जगदीश यादव, राजा बाबू यादव, सुभाष पटेल, उमाकांत यादव, तीरथ प्रसाद वर्मा, फूलचन्द्र यादव, साहब लाल द्विवेदी, निजाम सिद्दकी, आशुतोष अग्रहरि, नरेन्द्र यादव, भैरव पटेल, शिवपूजन पटेल, रोहित यादव, सीताराम रैकवार, राजकिशोर विश्वकर्मा, चन्द्रभान यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें