ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटसपाइयों ने भाजपा से सावधान रहने की दी नसीहत

सपाइयों ने भाजपा से सावधान रहने की दी नसीहत

समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को जिले की दोनों विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सपा नेताओं ने जाकर पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यों को गिनाया। लोगों को...

सपाइयों ने भाजपा से सावधान रहने की दी नसीहत
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटThu, 10 Jan 2019 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को जिले की दोनों विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सपा नेताओं ने जाकर पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यों को गिनाया। लोगों को भाजपा सरकार से सावधान रहने के लिए कहा।

गुरुवार को कार्यक्रम जिला प्रभारी पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, डा निर्भय सिंह पटेल के नेतृत्व में गांव हरदीडांडी, ऐलहा बढैया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं नहरा गांव में अनिल शर्मा, लवलेश यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। हीरामणि पटेल ने कहा कि धोखेबाज शासन को लोग समाप्त करें। कहा कि समाजवादी सरकार के सत्ता में लौटने पर ही देश व प्रदेश का विकास होगा। सपा सरकार में जो योजनाएं चलाई गई थी आज जनता उन योजनाओं को याद कर रही है। पूर्ववर्ती सपा सरकार ने प्रदेश के साथ-साथ जिले का चहुमुखी विकास किया है। भाजपा सरकार लोगों को ठग रही है। लोगों को भाजपा सरकार से सावधान रहने की जरूरत है। गुरुवार को सपा नेताओं ने गांव चांदी, रामपुर, नहरा, भानपुर, पथरा, रम्पुरिया, बूढ़ा सेमरवार, डिलौरा, कादरगंज आदि गांवों में पहुंच कर लोगों को सपा की नीतियों की जानकारी दी। इस मौके पर श्याम बिहारी यादव, राजाबाबू यादव, मनोज यादव, एजाज हसन, रामराज यादव, रमेश यादव, रामसुहावन पांडेय, पप्पू, घनश्याम पांडेय, राधेश्याम निषाद, सालिगराम, सुभाष पटेल, मदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें