Chitrakoot News: परिजन सोते रहे, किशोरी घर से फरार
हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Chitrakoot News: बांदा के खाईंपार मोहल्ले में एक किशोरी रविवार रात घर से गायब हो गई। सुबह मां ने बेटी को नहीं देखकर खोजबीन शुरू की। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। पिता ने कोतवाली में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज तथा कॉल डिटेल्स की जांच की मांग की है।

Chitrakoot News: बांदा। नगर कोतवाली के खाईंपार मोहल्ले में रविवार रात घर में परिजन सोते रहे और किशोरी घर से गायब हो गई। सुबह चार बजे मां की नींद खुली तो बेटी को गायब तक उसकी तलाश शुरू की। घर में दरवाजे की बाहर से कुंडी बंद थी। जब आसपास उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को फोन किया। पिता ने नगर कोतवाली में बेटे की अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाकर बेटी को अगवा करने वाले आरोपी को जल्दी गिरफ्तार किया जाए।


