बांदा और महोबा के बाद चित्रकूट में आयकर का छापा
Chitrakoot News - चित्रकूट में आयकर विभाग ने क्रशर कारोबारी महेश प्रसाद जायसवाल के ठिकाने पर छापेमारी की। टीम ने पांच गाड़ियों में आकर पत्थर खदान और क्रशर प्लांट की जांच की। इस दौरान एक लाख 60 हजार रुपये नकद मिले। कार्रवाई के बाद अन्य कारोबारी चिंतित हैं।

चित्रकूट। बांदा व महोबा के बाद चित्रकूट में भी क्रशर कारोबारियों पर आयकर की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बेड़ीपुलिया के समीप हाईवे किनारे आलीशान कोठी बनवाकर रहने वाले क्रशर कारोबारी महेश प्रसाद जायसवाल के यहां आयकर की टीम ने छापेमारी की। बताते हैं कि टीम शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पहुंची। पांच गाड़ियों में तीन टीमों ने एक साथ कारोबारी के भरतकूप स्थित पत्थर खदान, क्रशर प्लांट व आवासीय मकान में छापेमारी की। देर रात तक करीब सात घंटे तक टीम ने छानबीन की। टीम लखनऊ नंबर की गाड़ियों से आई थी। इसमें करीब दो दर्जन की संख्या में अधिकारी व कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
छापेमारी के दौरान टीम को कारोबारी के आवास से नकद एक लाख 60 हजार रुपये मिले। टीम अपने साथ क्रशर मशीनों व खदानों से संबंधित दस्तावेज, बिक्री रजिस्टर ले गई है। आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद अब भरतकूप क्रशर मंडी में अन्य कारोबारियों में खलबली मच गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


