स्वामी सच्चिदानंद महाराज को आज दी जाएगी समाधि

Feb 09, 2026 10:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

Chitrakoot News - मानिकपुर में स्वामी सच्चिदानंद महाराज की समाधि दी जाएगी। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े हैं। 102 वर्ष की आयु में शनिवार को उनका निधन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य वीआईपी लोगों ने भी अंतिम दर्शन किए। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

स्वामी सच्चिदानंद महाराज को आज दी जाएगी समाधि

मानिकपुर (चित्रकूट), संवाददाता। धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी सच्चिदानंद महाराज को आज समाधि दी जाएगी। उनके अंतिम दर्शन के लिए शिष्यों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार दोपहर पार्थिव शरीर मानिकपुर पहुंचा तो लोगों ने फूलों की बारिश कर अंतिम दर्शन किए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। स्वामी सच्चिदानंद महाराज 102 वर्ष की आयु में शनिवार दोपहर मुंबई के एक आश्रम में ब्रह्मलीन हुए थे। करीब एक दशक से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मुंबई स्थित बदलापुर आश्रम में रह रहे थे। उनका पार्थिव शरीर बदलापुर आश्रम से शनिवार को धारकुंडी के लिए रवाना हुआ।

सड़क मार्ग से आने के दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा कर अंतिम दर्शन किए। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार दोपहर करीब एक बजे उनका पार्थिव शरीर धारकुंडी आश्रम पहुंचा। इसके पहले ही हजारों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए जुट गई। यूपी और एमपी की तरफ से उनके शिष्य आश्रम पहुंचे। सच्चिदानंद महाराज के जयकारों से पूरा आश्रम गूंज उठा। आज उन्हें समाधि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने किए दर्शन धारकुंडी आश्रम में रविवार सुबह से ही वीआईपी लोगों का आगमन शुरू हो गया था। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल व राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी दोपहर में ही पहुंच गए थे। शाम करीब पांच बजे एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धारकुंडी आश्रम पहुंचे। उन्होंने स्वामी सच्चिदानंद महाराज के अंतिम दर्शन किए। एमपी प्रशासन डटा, कमिश्नर-आईजी ने संभाली जिम्मेदारी धारकुंडी आश्रम में शिष्यों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एमपी प्रशासन चाक-चौबंद रहा। कमिश्नर रीवा बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, सतना कलेक्टर डा सतीश कुमार एस, एसपी हंसराज सिंह रविवार की सुबह ही आश्रम पहुंच गए थे। उन्होंने आश्रम में मौजूद संतों से व्यवस्थाओं आदि की जानकारी ली। धारकुंडी आश्रम को जोड़ने वाले प्रत्येक मार्ग पर एमपी पुलिस की टीमें तैनात रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।