संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, सिर में चोट के निशान
चित्रकूट के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पड़री गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने के बाद वह घर से निकला था। उसका शव गांव के बाहर मिला, सिर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पत्नी का मेडिकल भी कराया गया है।

चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पड़री गांव में पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद घर से निकले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर रास्ते के किनारे पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़री निवासी 55 वर्षीय चुनकावन शराब का सेवन अधिक करता रहा है। वह अक्सर शराब पीने के बाद घर में विवाद करता रहता था। बताते हैं कि सोमवार की दोपहर में वह शराब पीकर घर पहुंचा। उसने पत्नी सिया दुलारी से विवाद कर उसे मारापीटा।
इसके बाद घर से चला आया। शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने पड़री-चकला मार्ग में रास्ते के किनारे पड़ा देखा तो परिजनों को अवगत कराया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों का कहना है कि चुनकावन रोजाना की तरह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। चौकी प्रभारी शिवरामपुर शनि चतुर्वेदी ने बताया कि चुनकावन शराब पीने का आदी था। वह लोगों से आए दिन शराब पीकर विवाद करता रहता था। शराब पीकर चुनकावन घर पहुंचा था। जहां उसने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद वह चला आया। बताया कि उसके सिर में चोट का निशान है। यह चोट शराब के नशे में गिरने से शायद आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक की पत्नी का भी मेडिकल कराया है। उसके आंख के नीचे चोट बताई जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


