
चित्रकूट में बागपत के अधेड़ ने गोली मार दे दी जान
संक्षेप: Chitrakoot News - चित्रकूट के पालदेव और गुप्त गोदावरी के बीच खेत में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मौके पर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। मृतक का आधार कार्ड यूपी के बागपत का है, जिसमें उसने बीमारी के कारण...
चित्रकूट, संवाददाता। सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित पालदेव व गुप्त गोदावरी के बीच मूरत ध्वज आश्रम के पास गुरुवार को सुबह खेत में अधेड़ का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। मृतक के पास बरामद आधारकार्ड के अनुसार वह यूपी के बागपत जिले का रहने वाला है। बीमारी से परेशान होकर उसने गोली मारकर खुदकुशी की है। गुरुवार को सुबह ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी चित्रकूट डीआर शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद सतना से सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार की अगुवाई में पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने घटना स्थल में छानबीन कर साक्ष्य संकलन किया।
पुलिस के मुताबिक मृतक के पास उसका आधार कार्ड व सोसाइड नोट बरामद हुआ है। आधारकार्ड के अनुसार मृतक 50 वर्षीय धर्मपाल पंटी तिहाईया लूंब-लूंब जनपद बागपत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी मौत बाईं कनपटी में गोली लगने से हुई है। वह धोती कुर्ता पहने हुए है। चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि मृतक के पास सोसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी का मामला है। बताया कि मृतक के भाई से फोन पर बात हुई है। उनको घटना से अवगत कराया गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को अवगत कराया कि धर्मपाल काफी पहले गांव छोंड चुका है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




