प्रशिक्षण केवल औपचारिक न हो, बल्कि वास्तविक क्षेत्रीय अनुभव प्रदान करने वाला जरुरी
चित्रकूट में, एसपी अरुण कुमार सिंह ने पहाड़ी थाने में नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने सीधे संवाद कर प्रशिक्षण की स्थिति, व्यावहारिक ज्ञान, और कानून व्यवस्था की जानकारी ली। एसपी ने सख्त हिदायत दी कि प्रशिक्षण वास्तविक अनुभव प्रदान करे और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चित्रकूट, संवाददाता। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पहाड़ी थाने में नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से सीधे संवाद कर प्रशिक्षण की स्थिति, व्यावहारिक ज्ञान, कानून व्यवस्था, जनसंपर्क, ड्यूटी आचरण एवं क्षेत्रीय परिचय के संबंध में जानकारी ली।पिछले सप्ताह ही सभी थानों में रिक्रूट आरक्षियों की तैनाती हुई है। जिनको व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के पर्यवेक्षण में रखकर हर तरह की जानकारी का अनुभव कराया जा रहा है। थाना स्तर पर दर्ज एफआईआर, गश्त, जांच, प्राथमिकी लेखन, विपक्षी व शिकायतकर्ता से व्यवहार, कानून की धाराओं का व्यावहारिक ज्ञान आदि विषयों की उनको जानकारी प्रदान की जा रही है।
एसपी ने प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों की कमियों एवं कठिनाइयों को चिन्हित कर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। सख्त हिदायत दी कि प्रशिक्षण केवल औपचारिक न हो, बल्कि वास्तविक क्षेत्रीय अनुभव प्रदान करने वाला होना जरुरी है। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी को नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों की नियमित मूल्यांकन एवं रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि नवनियुक्त आरक्षी जिले के भविष्य की मजबूत कड़ी हैं। इसलिए उनका प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक एवं अनुशासनपूर्ण होना अत्यंत जरुरी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


