क्षेत्र में अवैध गतिविधि की शिकायत पर थानेदार होंगे जिम्मेदार

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट में एसपी अरुण कुमार सिंह ने मातहतों के साथ अपराध समीक्षा की। उन्होंने थानेदारों को चेतावनी दी कि अवैध खनन की शिकायत पर जिम्मेदारी उनकी होगी। एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई।

क्षेत्र में अवैध गतिविधि की शिकायत पर थानेदार होंगे जिम्मेदार

चित्रकूट। पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में एसपी अरुण कुमार सिंह ने मातहतों के साथ अपराध समीक्षा की। कई थानेदारों को उन्होंने फटकार भी लगाई। सख्त हिदायत दी कि अगर इलाके में अवैध खनन आदि की शिकायतें मिली तो इसके लिए सीधे तौर पर थानेदार जिम्मेदार होंगे। क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी ने कहा कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी करें। तीन माह से अधिक लंबित विवेचनाओं का निस्तारण किया जाए। अपराध कम करने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए। कहा कि वारदातों में जिन हिस्ट्रीशीटरों की भूमिका मिले, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए।

जिन लोगों ने खुद में बदलाव किया है, उनकी हिस्ट्रीशीट बंद भी की जाए। एसपी ने भारी संख्या मे लंबित आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट न्यायालयों में एक सप्ताह के अंदर दाखिल करने के निर्देश दिए। कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी के लंबित मामलों का जल्द खुलासा करें। सात वर्ष से अधिक सजा के मुकदमों में कार्रवाई के लिए शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की जाए। एनसीआर व एफआईआर के आरोप पत्र व अंतिम पत्र दाखिला समय से करें। थाना पर चरित्र सत्यापन लंबित न रहे। यक्ष पोर्टल में अपराधियों का अपराधिक इतिहास, फोटो, फिंगरप्रिन्ट आदि की फीडिंग कराएं। ई-साक्ष्य व ई-सम्मन के तामिला में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अरविंद वर्मा, राजापुर राजकमल, मऊ फहद अली, सीओ फायर यदुनाथ सिंह, राजीव सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया सेल निरीक्षक विनोद राय आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।