Chitrakoot News: निर्माणाधीन पुलिस मल्टीपर्पज भवनों का एसपी ने लिया जायजा
Chitrakoot News: चित्रकूट में एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस आवास और मल्टीपर्पज भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस निर्माण से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। एसपी अरुण कुमार सिंह ने सीओ मऊ फहदअली के साटा बरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चौकी हरदीकलां में निर्माणाधीन पुलिस आवास व कल्चिहा में बन रहे पुलिस मल्टीपर्पज भवन का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मानकों की धरातल में स्थिति देखी। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक रहनी चाहिए। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न मिले।
कहा कि पुलिस मल्टीपर्पज भवन के निर्माण से महकमे की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पुलिसकर्मियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिससे आमजन को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं मिलेंगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ रीता सिंह, पीआरओ एसपी पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।


