Chitrakoot News: बहन की ससुराल में सर्पदंश से भाई की गई जान
Chitrakoot News: मऊ में एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपनी बहन की ससुराल गया था और सुबह शौंच करने खेतों की तरफ गया। रास्ते में जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार बेटे और एक बेटी हैं।

Chitrakoot News: मऊ। बहन की ससुराल में सर्पदंश से भाई की मौत हो गई। वह तड़के शौंच करने खेतों की तरफ गया था। तभी रास्ते में जहरीले सर्प ने डस लिया। अस्पताल लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मुख्यालय कर्वी से सटे तरौंहा के जयदेव दास अखाड़ा के पास रहने वाले 40 वर्षीय सिल्लन निषाद की बहन की ससुराल मऊ थाना के अहिरी गांव में है। वह शनिवार को बहन की ससुराल आया था। रविवार को तड़के करीब चार बजे वह शौंच करने खेतों की तरफ गया। तभी रास्ते में उसे जहरीले सर्प ने डस लिया।
बहन के घर पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत बिगड़ गई और वह चक्कर आने पर गिर पड़ा। जानकारी मिलते ही आनन-फानन बहनोई संतोष निषाद समेत अन्य परिजन उसे लेकर तत्काल सीएचसी पहंुचे। जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही तरौंहा से मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चार बेटे व एक बेटी हैं। परिजनों की सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नायब तहसीलदार अखिल पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन से अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


