साली ने बहन, बहनोई समेत पांच पर दर्ज कराई छेंडखानी की रिपोर्ट
Chitrakoot News - चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपनी बहन, बहनोई और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि उसके पिता के गेस्ट हाउस में सोमवार को इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी सोने की चेन छीन ली। मामले की जांच जारी है।

चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपनी बहन, बहनोई व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर गालीगलौज, मारपीट व छेंड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि सोमवार को उसके पिता के गेस्ट हाउस में इन सभी ने उसके साथ मारपीट की। उसके सोने की चेन छीन ली। बहनोई ने उसके साथ छेंडखानी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। बताते हैं कि दोनो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। कई बार एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी कर चुके है। प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


