अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ लक्ष्य को करें हासिल
Chitrakoot News - 16 सीएचआई-15: माला पहने बैठे होनहार बच्चे व साथ में एसपी समेत स्कूल प्रबंधन स्टाफ। का हाईस्कूल स्तर पर परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। यहां के 18 ब

चित्रकूट। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ नाम रोशन करने वाले श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को एसपी अरुण कुमार सिंह ने सम्मानित किया। विद्यालय का हाईस्कूल स्तर पर परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। यहां के 18 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रा वंशिका सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी। जबकि विवेक सिंह एवं अन्वेषा सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा शौर्य गुप्ता 95.8, अंकुर सिंह व अल्विया इदरीश ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
एसपी ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन डा सुरेंद्र अग्रवाल, प्रबंध समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल, निदेशक स्वप्निल अग्रवाल, प्रधानाचार्या सौवारी मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


