Chitrakoot News: बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में फंसा परिवार
Chitrakoot News: मानिकपुर जिले में लगातार बारिश से कच्चे मकान गिरने के मामले सामने आए हैं। तेज बारिश के कारण कई गांवों में आवागमन बंद हो गया है। रात में एक कच्चे मकान का हिस्सा गिरने से अंदर सो रहे परिवार को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

Chitrakoot News: मानिकपुर। जिले में पिछले कई दिन से रुक-रुककर जोरदार व धीमी बारिश का दौर चल रहा है। नदी-नाले उफान पर है। जोरदार बारिश के बीच लोगों के कच्चे मकान भरभराकर गिरने लगे है। जिससे हादसों की संभावना बढ़ गई है। मानिकपुर में कच्चा मकान गिरने के दौरान मलबे में फंसे परिवार को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में पिछले पांच दिन से लगातार रुक-रुककर धीमी व जोरदार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से पाठा की बरदहा नदी लगातार उफान पर है। नदी का पानी रपटों के ऊपर से तेज बहाव के साथ बह रहा है।
जिसकी वजह से कई गांवों का आवागमन बंद है। कस्बे से सटे पटा सरहट क्षेत्र में बीती रात हुई तेज बारिश के दौरान कई लोगों के कच्चे मकानों की दीवारें भरभराकर गिर गई। बताते हैं कि पटा निवासी भरतलाल का पूरा परिवार मकान के भीतर रात में सो रहा था। जोरदार बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। जिससे अंदर सो रहा परिवार मलबे में फंस गया। शोरशराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह मलबे में फंसे पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी तरह छेदी के मकान की भी दीवार गिर गई। लोगों का कहना है कि कई दिन से हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों की दीवारें गीली हो चुकी है। जिसकी वजह से हादसों की संभावना बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं रहने की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।


