ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटराम के नाम पर वोट मांगना कांग्रेस की संस्कृति नहीं: भूपेश

राम के नाम पर वोट मांगना कांग्रेस की संस्कृति नहीं: भूपेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मनगरी चित्रकूट में भगवान राम और रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को नमन करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। गुरूवार को लालता रोड़ में आयोजित चुनावी जनसभा...

राम के नाम पर वोट मांगना कांग्रेस की संस्कृति नहीं: भूपेश
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटThu, 17 Oct 2019 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मनगरी चित्रकूट में भगवान राम और रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को नमन करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। गुरूवार को लालता रोड़ में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान उन्होनें कहा कि कांग्रेस भगवान राम को मानने वाली है। लेकिन राम के नाम पर वोट मांगने की संस्कृति कांग्रेस की नहीं है। राष्ट्रवाद पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रवाद गांधी के पक्ष में है, इनका राष्ट्रवाद जर्मनी के हिटलर से प्रेरित है।

मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पांडेय के समर्थन आयोजित जनसभा के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत भगवान राम व छत्तीसगढ़ के रिश्तों को जोड़ते हुए शुरू की। यूपी वालों से रिश्तेदारी बताते हुए प्रणाम किया। कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली का रेट बढ़ा दिया। सड़कों की स्थिति खराब है। किसान परेशान है। भाजपा ने जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनाव के पहले किसानों की कर्जमाफी के किए वादे को सरकार बनते ही पूरा किया है। वहां पर सरकार किसानों से धान ढ़ाई हजार रूपए प्रति कंुतल की दर से खरीदती है। लेकिन यूपी सरकार के ऐसा करने की वश की बात नहीं है। कहा कि यूपी में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार रामराज का ढिंढोरा पीट रही है। कांग्रेस सरकार ने हमेशा आदिवासियों को पट्टा देने का काम करती है। यहां की सरकार ने 25 हजार होमगार्ड के जवानों की नौकरी छीन ली। कहा कि देश में यूपी कुपोषण के मामले में दूसरे स्थान पर है। कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लंबी लड़ाई लड़ी है। कांग्रेसी नेताओं ने गांधीजी के साथ कई आंदोलन किए। महात्मा गांधी के राष्ट्रवाद के पक्ष में पूरे देश की सहमति होती थी। जिन्होंने कभी स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई नहीं लड़ी, वह नाथूराम गोडसे जैसे लोगों के पक्ष में खड़े नजर आते है। गांधी जी राष्ट्रवाद मानने वालों में थे। उन्होनें सत्य व अहिंसा के पथ पर चलते हुए कार्य किए हैं। यही मार्ग ऋषि-मुनियों का भी रहा है। जनसभा में मंच पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, संपतपाल, कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पांडेय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें