ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटभ्रष्टाचार की भेंट रही योजनाएं, नहीं मिल रहा सीधे लाभ

भ्रष्टाचार की भेंट रही योजनाएं, नहीं मिल रहा सीधे लाभ

भाकियू का जनपद स्तरीय वार्षिक अधिवेशन गुरुवार को बरवारा गांव स्थित एक कॉलेज परिसर में हुआ। जिसमें किसानों के लिए संचालित योजनाओं में भ्रष्टाचार होने के गंभीर आरोप लगाए गए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया...

भ्रष्टाचार की भेंट रही योजनाएं, नहीं मिल रहा सीधे लाभ
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटThu, 23 Jul 2020 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

भाकियू का जनपद स्तरीय वार्षिक अधिवेशन गुरुवार को बरवारा गांव स्थित एक कॉलेज परिसर में हुआ। जिसमें किसानों के लिए संचालित योजनाओं में भ्रष्टाचार होने के गंभीर आरोप लगाए गए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि किसानों को योजनाओं का सीधे लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अधिवेशन में पांचों ब्लाकों, चारों तहसीलों व जिला इकाई के समस्त पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्य शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने अधिवेशन में नए कार्यकारणी सदस्यों पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी 20 अगस्त तक न्याय पंचायतों व ग्राम इकाइयों का गठन पूर्ण कर लें। मंडल उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ सीधे नहीं मिल पा रहा है। योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही हैं। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सम्मान नीधि से किसान परेशान हो चुका है। कई-कई बार दौड़ लगाने के बाद सम्मान नीधि नहीं मिल पा रही हैं। मंडल सचिव रामकरन सिंह ने कहा कि शासन व प्रशासन को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया जा चुका है। कहा कि गौशालाओं का संचालन किया जाए। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। कर्ज से डूबे किसानों को मजबूर न किया जाए। जिला महामंत्री अरुण पांडेय ने डीएम से मांग की है कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भांति किसान दिवस की बैठक सुनिश्चित कराएं। इसके बाद पदाधिकारियों ने मनु वाटिका पौधरोपण किया। अधिवेशन में उदय नारायण सिंह, नथन प्रधान, प्रेम सिंह, हरबख्श सिंह, शैलेन्द्र सिंह, शिवदयाल सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, तीरथ प्रसाद सिंह, राजकिशोर सिंह, नरेश त्रिपाठी, नरेश सिंह, विनय तिवारी, जसवंत सिंह, अजीत सिंह, जयनारायण सिंह, योगेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, कमलेश सिंह, अजित प्रधान, विजय सिंह, जयकरण सिंह, जसवंत सिंह, अजीत सिंह, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े