ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटचित्रकूट में हाईवे में बस से कुचलकर रिटायर्ड लेखपाल की मौत

चित्रकूट में हाईवे में बस से कुचलकर रिटायर्ड लेखपाल की मौत

रामनगर, संवाददाता। रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव में हाईवे पर सोमवार की शाम...

चित्रकूट में हाईवे में बस से कुचलकर रिटायर्ड लेखपाल की मौत
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटWed, 18 May 2022 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

रामनगर, संवाददाता।

रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव में हाईवे पर सोमवार की शाम को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रिटायर लेखपाल को बुरी तरह रौंद डाला। जिला अस्पताल से परिजन उन्हें गम्भीर हालत में प्रयागराज ले गए। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बांधी निवासी 63 वर्षीय गया प्रसाद लेखपाल पद से रिटायर्ड हो चुके है। उसका पुत्र प्रमोद मौजूदा समय पर ग्राम प्रधान है। गया प्रसाद के दो मकान गांव में बने है। एक गांव के भीतर तथा दूसरा हाईवे किनारे है। बताते हैं कि गया प्रसाद सोमवार की शाम करीब छह बजे गांव वाले मकान से पैदल हाईवे किनारे के मकान में जा रहे थे। इसी दौरान मऊ की तरफ से आई तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे बुरी तरह रौंद डाला। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है। पत्नी कुसुमवती का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें