ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटविधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का दिलाया संकल्प

विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का दिलाया संकल्प

चित्रकूट। संवाददाता समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व इलाहाबाद झांसी स्नातक एमएलसी...

विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का दिलाया संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSun, 26 Sep 2021 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। संवाददाता

समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व इलाहाबाद झांसी स्नातक एमएलसी डा मान सिंह यादव शनिवार को मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने राम वाटिका में हुए कार्यक्रम में हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि आने वाले 2022 के चुनाव में शिक्षक, शिक्षा और छात्र विरोधी सरकार को पलट देंगे। कहा कि शिक्षक की गोद में प्रकृति और प्रलय का वास होता है। सरकार ने एक लाख 76 हजार शिक्षामित्रों की नौकरी छीनने का काम किया है। जिससे शिक्षामित्रों को सामाजिक मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। हजारों शिक्षकों ने अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। लेकिन सरकार उनके दर्द को नहीं समझ पाई है। समाजवादी सरकार में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय मिल रहा था। कार्यक्रम में आए शिक्षक, शिक्षामित्रों, प्रेरकों, अनुदेशकों व आंगनबाड़ी कर्मचारियों से कहा कि घर-घर जन-जन तक संपर्क व संवाद के माध्यम से जन जागरूकता फैलाएं। आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा इस सरकार में शिक्षक जो राष्ट्र निर्माता होता है। आज सबसे ज्यादा परेशान और प्रताड़ित हो रहा है। सरकार केवल लोगों की भावनाएं भड़का कर वोट लेने का काम किया है। लेकिन अब प्रदेश की जनता उनके इस कृत्य को समझ चुकी है। इस मौके पर शिव शंकर यादव, अनिल प्रधान, सूरज सिंह पटेल, सत्य नारायण पटेल, सुभाष पटेल, रामकिशोर, रुकैया खातून, निजाम सिद्दीकी, रामचंद्र वर्मा, फूलचंद यादव आदि मौजूद रहे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें