ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटछात्रा से छेड़खानी में छह पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

छात्रा से छेड़खानी में छह पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

एक दिन पूर्व कालेज के सामने छात्रा से अभद्रता व छेड़खानी मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। नई दुनिया निवासी पारस वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है।...

छात्रा से छेड़खानी में छह पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSat, 08 Jul 2017 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

एक दिन पूर्व कालेज के सामने छात्रा से अभद्रता व छेड़खानी मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। नई दुनिया निवासी पारस वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाल ने कहा कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कर्वी कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि शंकर बाजार के एक स्कूल के सामने छात्रा के साथ अभद्रता करने वाले लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें पुरुषोत्तम यादव, पारस वर्मा, भरत सोनकर, सरजू यादव, रवि व सज्जन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इनमें पारस को पुलिस ने घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। इन लोगों पर आरोप है कि शुक्रवार को इण्टर कॉलेज के सामने नशे में उत्पात किया। एक छात्रा के साथ छेडखानी की। कोतवाल ने कहा कि स्कूलों के आसपास पिकेट ड्यूटी लगाई जाएगी। शोहदों की धर पकड़ के लिए प्रयास किए जाएंगे। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन मौके पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने घटनास्थल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में घटनास्थल व कोतवाली के बीच रास्ते में पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया था। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें