एक जून को होगा मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन
Chitrakoot News - चित्रकूट में 1 जून को सुबह 11 बजे आयुक्त कार्यालय में मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन होगा। इसमें चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और महोबा के पेंशनरों के लंबित सेवानिवृत्त लाभों से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाएगा। आवेदन 18 मई तक जमा करने होंगे।

चित्रकूट। वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार की अगुवाई में आगामी एक जून को सुबह 11 बजे से आयुक्त कार्यालय में मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन होगा। जिसमें मंडल के चारो जनपदों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर व महोबा के सभी पेंशनरों के लंबित सेवानैवृत्तिक लाभों से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाएगा। वादों का निस्तारण कराने के लिए प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप में तीन प्रतियों में अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन चित्रकूटधाम मंडल बांदा कार्यालय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से 18 मई की शाम चार बजे तक प्राप्त कराए जा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


