ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटरजौला स्टेट की रानी रेमा सपा में शामिल

रजौला स्टेट की रानी रेमा सपा में शामिल

चित्रकूट। संवाददाता सीमा से सटे एमपी क्षेत्र के चित्रकूट स्थित रजौला स्टेट की...

रजौला स्टेट की रानी रेमा सपा में शामिल
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटMon, 27 Sep 2021 04:32 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। संवाददाता

सीमा से सटे एमपी क्षेत्र के चित्रकूट स्थित रजौला स्टेट की रानी रेमा श्रीवास्तव को सपा अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री व्यास जी गोंड व लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा निर्भय सिंह पटेल रविवार को चित्रकूट स्थित एक होटल में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बताया कि सोमवार को सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूर्व मंत्री जूही सिंह धर्मनगरी चित्रकूट में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पूर्व राज्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम धर्मनगरी पहुंचीं। सोमवार को वह पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के बाद 12 बजे सीतापुर में जनसभा करेंगी। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से पहुंचने को कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें