ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटजवानों ने रैली निकाल दी यातायात नियमों की जानकारी

जवानों ने रैली निकाल दी यातायात नियमों की जानकारी

यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस जवानों ने बाइक रैली निकाल लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पूरे शहर में रैली निकाली गई। लोगांे से नियमों का पालन करने को कहा गया।बुधवार को जागरूकता रैली का...

जवानों ने रैली निकाल दी यातायात नियमों की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटWed, 01 Nov 2017 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस जवानों ने बाइक रैली निकाल लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पूरे शहर में रैली निकाली गई। लोगांे से नियमों का पालन करने को कहा गया।

बुधवार को जागरूकता रैली का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने एसपी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया। पुलिस जवानों ने बाइक रैली निकाल लोगांे को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें। हेलमेट का प्रयोग हमेशा करें और वाहनों के सारे दस्तावेज दुरुस्त रखें। शराब पीकर वाहन न चलाएं इससे दुर्घटनाओं की आशंका ज्यादा रहती है। खुद भी यातायात के नियमों का पालन करंे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस रैली में पुलिस के अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें