
यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
Chitrakoot News - चित्रकूट में एससी/एसटी, ओबीसी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उच्च शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय की मांग की गई। ग्रामोदय महोत्सव और रामायण मेला की तैयारी भी की जा रही है।
चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी में यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में एससी/एसटी, ओबीसी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुरानी कोतवाली के पास लामबंद होने के बाद जुलूस निकाला। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए सभी लोग सदर तहसील पहुंचे। यहां पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। अवगत कराया कि उच्च शिक्षा संस्थानों में संविधान प्रदत्त समानता, सामाजिक, न्याय एवं वंचित वर्ग के संरक्षण के उद्देश्य से सरकार के लाए गए यूजीसी के नए कानून को लागू किया जाना चाहिए। यह कानून दबे कुचले शोषित पीड़ित वंचितों हित में है। प्रदर्शन में दिनेश सनेही, जानकीशरण प्रजापति, त्रिभुवन सिंह यादव, संजय गौतम, कुंवर सिद्धार्थ, सीएल भारती, धर्मेंद्र भास्कर, मीरा भारती, श्रीपाल प्रजापति, रामसूरत पासवान, कोमल भारती, रजनीश, शिवनरेश, लक्ष्मी प्रसाद फौजी, प्रकाशचंद्र आदि लोग शामिल रहे।
ग्रामोदय में आठ से 12 फरवरी तक होगा ग्रामोदय महोत्सव चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में आगामी आठ से 12 फरवरी तक ग्रामोदय महोत्सव होगा। जिसमें कृषि गोष्ठी, व्याख्यानमाला, प्रदर्शनी, संगोष्ठी, खेलकूद, बौद्धिक, सांस्कृतिक, ललितकला प्रतियोगिताएं व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य संयोजक प्रो नन्दलाल मिश्रा ने बताया कि 8, 9 व 10 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगिता, 11 फरवरी को फाइनल खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसी तरह 9 व 10 को बौद्धिक प्रतियोगिता 9, 10 व 11 को सांस्कृतिक प्रतियोगिता विवेकानंद सभागार में होगी। रामायण मेला के दौरान स्टॉल लगाए जाने की तैयारी चित्रकूट। स्थानीय निकाय प्रभारी एडीएम न्यायिक अरुण कुमार की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें रामायण मेला सीतापुर परिसर में प्रदर्शनी, स्टाल, फूड प्लाजा, इंफ्रास्ट्रक्चर के स्टाल लगाए जाएंगे। रामायण मेला का आयोजन आगामी 15 फरवरी से 19 फरवरी तक होना है। समिति के अधिकारियों एवं मेला समिति के सदस्यों ने इस पर चर्चा कर सहमति जताई। एडीएम ने ईओ नगर पालिका, डीआईओएस, उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी आदि को स्टाल लगाने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




