पीएम स्वनिधि योजना में नगरीय क्षेत्रों के 460 आवेदन बैंकों में लंबित
प्रभारी अधिक नगर निकाय एडीएम न्यायिक अरुण कुमार यादव ने पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाया जाए। वर्तमान में 460 आवेदन पत्र बैंक में लंबित हैं।
चित्रकूट, संवाददाता। प्रभारी अधिक नगर निकाय एडीएम न्यायिक अरुण कुमार यादव ने बैंक प्रतिनिधियों व निकायों के ईओ के साथ बैठक कर पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की। योजना के तहत बैंकों में लंबित आवेदनों की भरमार को एडीएम ने गंभीरता से लिया। सख्त हिदायत के साथ निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर लंबित लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाएं।पीएम स्वनिधि योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 885 वेंडरों को नगर निकायों से लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। नगर पालिका कर्वी के अलावा नगर पंचायत मऊ, मानिकपुर व राजापुर में योजना का लाभ पाने के लिए लोगों ने आवेदन किए थे।
लेकिन उनके आवेदन बैंकों में धूल फांक रहे है। यही वजह है कि लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक केवल 124 वेंडरों को 15 हजार के लोन का वितरण बैंक से किया जा सका है। मौजूदा समय पर 460 आवेदन पत्र बैंकों में लंबित है। एडीएम ने निर्देशित किया है कि सभी निकाय अपना लक्ष्य एक सप्ताह के भीतर शतप्रतिशत पूरा करें। उन्होंने बैंक अधिकारियों को हिदायत दी कि लंबित आवेदनपत्रों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करते हुए वेंडरों को शतप्रतिशत लोन का वितरण कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


