Chitrakoot News: गर्भवती की मौत, परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में लापवाही का लगाया आरोप

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

Chitrakoot News: चित्रकूट, सम्वाददाता। मऊ कस्बे के अंबेडकर मोहल्ले की रहने वाली गर्भवती युवती की सीएचसी

Chitrakoot News: गर्भवती की मौत, परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में लापवाही का लगाया आरोप

Chitrakoot News: चित्रकूट, सम्वाददाता। मऊ कस्बे के अंबेडकर मोहल्ले की रहने वाली गर्भवती युवती की सीएचसी में इलाज के दोरान मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।अंबेडकर मोहल्ला निवासी दीपक की 30 वर्षीया पत्नी सुनीता दो माह की गर्भवती थी। बुधवार की दोपहर में पेटदर्द होने की वजह से परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। परिजनों का कहना है कि महिला डाक्टर ने सुनीता को तीन इंजेक्शन लगवाए। इसके बाद सुनीता की हालत बिगड़ गई। कई बार कहने पर भी डाक्टर ने मरीज को आकर नही देखा।

जिससे वह सुनीता को लेकर प्राइवेट अस्पताल चले गए। वहां से जवाब होने पर दोबारा सीएचसी पहुंचे। जहां मौजूद डाक्टर ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने परिजनों को समझाया। भरोसा दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आएगा। इसके बाद वह कार्रवाई करेंगे। सीएचसी प्रभारी डा.हारुन का कहना है कि मामला संज्ञान मे आया है।सम्बन्धित डाक्टर से रिपोर्ट ली गई है। डाक्टर ने अवगत कराया है कि परिजनों ने इलाज के पहले महिला के गर्भवती होने की जानकारी नहीं दी है। परिजनों ने जो भी दिक्कत बताई थी, उसी अनुसार इलाज किया है।इलाज में कोई लापरवाही नही हुई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsचित्रकूटChitrakoot News: गर्भवती की मौत, परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में लापवाही का लगाया आरोप