तूफान में टूटे 240 पोल, दो सौ गांवों में बिजली गुल

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट में चक्रवाती तूफान से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। 240 विद्युत पोल और 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। विद्युत कर्मचारी मरम्मत का कार्य कर रहे हैं, लेकिन आपूर्ति बहाल होने में 4 से 5 दिन लग सकते हैं।

तूफान में टूटे 240 पोल, दो सौ गांवों में बिजली गुल

चित्रकूट, संवाददाता। जिले के ग्रामीण अंचलों में अभी बिजली व्यवस्था नहीं बहाल हो पाई है। बीते गुरुवार की आधी रात के बाद आए चक्रवाती तूफान के दौरान 240 विद्युत पोल धराशाई हो गए थे। इसके साथ ही 10 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए थे। विभागीय टीमें प्रभावित इलाकों में लाइनें दुरुस्त करने में जुटी है। दो दिन से करीब दो सौ गांवों में अंधेरा छाया है। सात फीडरों से जुड़े गांवों की बत्ती गुल चल रही है। मुख्यालय कर्वी समेत प्रमुख कस्बों की बिजली आपूर्ति तो शुक्रवार की दोपहर तक बहाल हो गई थी। लेकिन ग्रामीण अंचलों में आपूर्ति बहाल न होने से भीषण गर्मी में लोगों की हालत खराब है।

धर्मनगरी चित्रकूट स्थित खोही में तार-खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति शनिवार को भी ठप रही। जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हालत भरतकूप इलाके का भी है। यहां काफी संख्या में पोल टूटने से ज्यादातर गांवों की बिजली आपूर्ति ठप चल रही है। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे चुके है। मोबाइल फोन भी नहीं चार्ज हो पा रहे है। परेशान ग्रामीण नजदीकी पेट्रोल पंपों में जाकर अपना मोबाइल फोन चार्ज कर रहे है। शनिवार को विद्युत कर्मचारियों की टीमें प्रभावित इलाकों में लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी रही। अधिकारियों का कहना है कि तूफान के दौरान बहुत अधिक क्षति हुई है। काफी संख्या में तार-खंभे टूटने से आपूर्ति बहाल करने में समय लग रहा है.

राजापुर में हाईटेंशन लाइन के खंभे टूटने से भदेहदू पावर हाउस की आपूर्ति ठप

चक्रवाती तूफान ने सर्वाधिक इसी इलाके में तबाही मचाई थी। कस्बा समेत ग्रामीण अंचलों में 170 खंभे तूफान के दौरान टूट गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह विद्युत पोल टूट जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भदेहदू पावर हाउस को जाने वाली हाईटेंशन लाइन के छह पोल धराशाई हो गए थे। जिनमें अब तक तीन पोल लग पाए है। शेष पोल लगाए जा रहे है। भदेहदू पावर हाउस से जुड़े तिरहार के गांवों में दो दिन से अंधेरा छाया है। सहायक अभियंता ध्रुव कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की लगातार मेहनत से कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सभी गांवों में आपूर्ति बहाल करने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है। जेई दारा सिंह का कहना है कि कनकोटा, महुआगांव, कुसेली, सालिकपुर, प्रसिद्धपुर, पटना खालसा, ओरा, बरुआ, तीरमऊ, भभेट व दरसेड़ा आदि गांवों में आपूर्ति बहाल करने का कार्य चलरहा है.

पाठा में दो दिन से बिजली गुल होने से लोगों की हालत खराब

पाठा क्षेत्र के गांवों में दो दिन से आपूर्ति ठप चल रही है। तूफान के दौरान इलाके में काफी जगह तार-खंभे टूटे है। करीब 30 गांवों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे है। बराहमाफी, रामपुर कल्याणगढ़, करौहा, गोपीपुर, कल्याणपुर, हल्दी डांडी, बंधवा, लक्ष्मणपुर, आदि गांवों में बिजली गुल होने से लोगों की हालत खराब हो रही है। उमसभरी गर्मी में लोग परेशान है। विद्युत विभाग की टीमें टूटे खंभे व तारों को बदलने में जुटे है.

दबंगई कर पावर हाउस से बंद कराई आपूर्ति, भीड़ ने किया घेराव

सीमा से सटे चित्रकूट स्थित रजौला पावर हाउस में शुक्रवार की शाम घर कल लाइट खराब होने पर पहुंचे तीन लोगों ने दबंगई दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बंद करा दी। कर्मचारियों से कहा कि जब तक उनकी लाइट नहीं बनती, इलाके में बिजली चालू नहीं होगी। तूफान के दौरान खराब हुई आपूर्ति किसी तरह 18 घंटे बाद बहाल हो पाई थी। पावर हाउस में कर्मचारियों को धमकाते हुए तीनो लोग बैठे रहे। जानकारी पर उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा और वह रजौला सब स्टेशन का घेराव करने पहुंच गए। भीड़ को देख दबंगई दिखाने वाले लोग खिसक गए। भीड़ ने दबंगई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांगी। विभागीय अधिकारी चित्रकूट थाने पहुंचे और सूचना दर्ज कराई.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चक्रवाती तूफान के कारण कितने विद्युत पोल टूट गए?
चक्रवाती तूफान के दौरान 240 विद्युत पोल धराशाई हो गए थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।