वंश नारायण बने सरैंया चौकी प्रभारी, शैलेन्द्र को यातायात में जिम्मेदारी
Chitrakoot News - चित्रकूट, संवाददाता। है। इसके साथ ही पिछले महीने भाजपाइयों के विरोध प्रदर्शन पर लाइन हाजिर किए गए सब इंस्पेक्टर को दोबारा यातायात में जिम्मेदारी दी

चित्रकूट, संवाददाता। एसपी अरुण कुमार सिंह ने नई चौकियों में तैनाती के साथ सरैंया चौकी प्रभारी को हटा दिया है। यहां पर नए सब इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही पिछले महीने भाजपाइयों के विरोध प्रदर्शन पर लाइन हाजिर किए गए सब इंस्पेक्टर को दोबारा यातायात में जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक सरैंया चौकी प्रभारी रहे वीरेन्द्र सिंह को मानिकपुर थाने भेजा गया है। जबकि इनकी जगह मऊ तैनात में रहे सब इंस्पेक्टर वंश नारायण को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राजापुर थाने के एसआई रविन्द्र कटियार को कस्बे में ही खोली गई नई चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह पहाड़ी थाने में तैनात रहे एसआई श्यामदेव सिंह को इसी क्षेत्र के कौहारी में दो दिन पहले खोली पुलिस चौकी कौहारी में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एसपी ने पुलिस लाइन से एसआई शैलेन्द्र सिंह को प्रभारी यातायात सेक्टर-2 व अभी तक इस सेक्टर की जिम्मेदारी निभा रहे एसआई आलोक कुमार वरण को प्रभारी यातायात सेक्टर-1 की जिम्मेदारी दी है। सभी को तत्काल प्रभाव से संबंधित स्थानों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी जारी किए गए है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


