होली को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी, पुलिस टीमें इलाकों में भ्रमण कर हुडदंगियों पर रख रही नजर
Chitrakoot News - चित्रकूट में होली के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाई है। एसपी अरुण सिंह ने सभी थाना पुलिस को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। रैपुरा कस्बे में पुलिस ने पैदल गश्त की और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अनावश्यक हुड़दंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चित्रकूट, संवाददाता। जिले में होली के दौरान हुड़दंगियों और अराजकतत्वों पर निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाई है। इलाकों में संबंधित थानों की पुलिस टीमें नजर रख रही है। लगातार भ्रमण कर लोगों से जानकारी लेने के साथ ही हिदायत दी जा रही है कि हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। होली के दौरान हुड़दंग की संभावना अधिक रहती है। विशेषकर होली में मौका देखकर अराजकतत्व भी सक्रिय होते है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। एसपी अरुण सिंह ने पहले ही सभी थाना पुलिस को हुड़दंग मचाने वाले अराजकतत्वों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है।
फलस्वरुप पुलिस टीमों ने सक्रियता बढ़ाई है। सीओ राजापुर राजकमल की अगुवाई एवं प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी की मौजूदगी में रैपुरा कस्बे में पुलिस टीम ने भ्रमण किया। आबादी एवं भीड़ वाले स्थानों पर टीम ने पैदल गस्त किया। दुकानदारों के साथ ही आम लोगों से बातचीत कर होली के दौरान सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीओ ने कहा कि होली के दौरान अगर कहीं पर कोई अराजकतत्व हुड़दंग करता नजर आए, तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। त्योहार में अनावश्यक हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



