पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर बहाया पसीना, परिसर में चलाया साफ-सफाई अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट में रविवार को एसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने श्रमदान किया। सभी जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें परिसर और कार्यालयों की सफाई की गई। एसपी ने सभी को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर बहाया पसीना, परिसर में चलाया साफ-सफाई अभियान

चित्रकूट। सार्वजनिक अवकाश पर रविवार को एसपी अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर पसीना बहाया। पुलिस कार्यालय परिसर में सभी जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिसर, कार्यालय आदि की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान परिसर में फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। एसपी ने महकमे के मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी लोग नियमित रूप से अपने-अपने कार्यस्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखें। आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है। फलस्वरुप अब समय-समय पर सभी लोग इस तरह के अभियान संचालित करते रहें।

इस दौरान वाचक एसपी राजीव कुमार सिह, प्रभारी महिला व जनसूचना सेल जयप्रकाश उपाध्याय, पीआरओ प्रदीप पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।