किशोरी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
Chitrakoot News - चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राकेश चौहान पिछले दो महीने से फरार था। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धाराएँ जोड़ी गई हैं।

चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पिछले करीब दो माह से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे ने बताया कि बीते चार फरवरी को वादी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि राकेश चौहान उर्फ संतोष उसकी 13 वर्षीया बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मुकदमा पहाड़ी थाने में दर्ज कराया गया था। करीब दो माह से फरार चल रहे नामजद आरोपित की पुलिस तलाश कर रही थी।
हरदीकलां चौकी प्रभारी एसआई राधेश्याम सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपित राकेश चौहान उर्फ संतोष को गौशाला के पास दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए है। इसके बाद पीड़िता की उम्र 16 वर्ष से कम होने के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


