व्यापारी के साथ मारपीट कर लूटने वाले सात लुटेरे धरे गए

व्यापारी के साथ मारपीट कर लूटने वाले सात लुटेरे धरे गए

संक्षेप:

Chitrakoot News - चित्रकूट में मऊ थाना क्षेत्र के कोपा गांव के पास धान कारोबारी से हुई लूट में पुलिस ने सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से 139500 रुपये, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। ट्रैक्टर चालक भी लूट में शामिल था।

Dec 10, 2025 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र के कोपा गांव के समीप मटियारा पुल के पास दो दिन पहले धान कारोबारी के साथ हुई लूट की वारदात में पुलिस ने सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनमें धान लेकर मंडी आने वाला ट्रैक्टर चालक भी शामिल रहा। पुलिस ने लुटेरों के पास से लूटी गई नकदी 139500 रुपये, दो लूटे गए मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। बुधवार को एसपी अरुण कुमार सिंह ने घटना का खुलासा किया। बताया कि कोपा निवासी धान कारोबारी जितेन्द्र गुप्ता बीते सात दिसंबर को ट्रैक्टर से धान बेचने गल्ला मंडी कर्वी आया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वापस लौटते समय रात करीब साढ़े दस बजे गांव पहुंचने से पहले लुटेरों ने उसके साथ मारपीट कर एक लाख 93 हजार रुपये लूट लिए थे। वह ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था। पुलिस को ट्रैक्टर चालक विनय सिंह पटेल निवासी कोपा की भूमिका नजर आने लगी थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। एसपी ने बताया कि वारदात में शामिल सात लुटेरों ट्रैक्टर चालक विनय सिंह पटेल के लिए दादू उर्फ रावेन्द्र तिवारी, अजीत सिंह पटेल निवासी कोपा, योगेश त्रिपाठी निवासी धवाडा के अलावा बालकृष्ण, पुष्पेन्द्र उर्फ ननकू व सूरज उर्फ रसीम निवासी अहिरी को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए सीओ मऊ फहद अली की अगुवाई में एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह को टीम के साथ लगाया गया था। पकड़े गए संदिग्धों दादू उर्फ रावेन्द्र तिवारी के पास 67 हजार रुपये व व योगेश त्रिपाठी के पास से तलाशी दौरान 10500 रुपये बरामद हुए है। रावेन्द्र के पास मिले फोन का कॉल डिटेल खंगालने पर ट्रैक्टर चालक विनय सिंह पटेल से घटना के दिन एवं इसके पूर्व बार-बार व्हाट्सअप कॉल से बातचीत होना पाया गया। एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान रावेन्द्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालक विनय सिंह पटेल ने उसे फोन के जरिए धान व्यापारी जितेन्द्र गुप्ता के कर्वी से एक लाख 90 हजार रुपये लेकर आने की जानकारी दी थी। उसने चार-पाच लोगों को लेकर मटियारा पुलिया के पास मौजूद रहने को कहा था। चालक की जानकारी के अनुसार वह अपने साथियों के साथ पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। लूट के पैसे को आपस में बांट लिया था।