
जिला न्यायाधीश ने पौधा लगाकर की कादंबरी बगिया की शुरुआत
Chitrakoot News - चित्रकूट में किशोर न्याय समिति ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने बच्चों के साथ कदंब के पौधे लगाकर कादंबरी बगिया की शुरुआत की। उन्होंने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और पौधों की देखभाल पर जोर दिया।
चित्रकूट, संवाददाता। किशोर न्याय समिति उच्च न्यायालय इलाहाबाद की वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला की अगुवाई में राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में प्लांटर वितरित करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने बच्चों को आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व रखने वाली धर्मनगरी चित्रकूट की पावन धरा में कदंब के समूह में पौध लगाकर कादंबरी बगिया की शुरुआत की। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की प्रकृति के प्रति जवाबदेही है। वह उससे मिल रहे लाभ को आगे आने वाली पीढ़ी के लिए पौध लगाकर वह उस ऋण को चुकता करे। कहा, पूर्वजों ने हमारे लिए पेड़ लगाए थे, उसकी बदौलत ही सांस ले रहे है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्णिका शुक्ला ने कहा कि पौधे लगाकर पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होते हैं, इसे साकार करने के लिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। वन विभाग की ओर से मौजूद गोपालकृष्ण गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे व रामनरेश वन दरोगा रानीपुर रिजर्व टाईगर ने रोपित पौधों के विषय में जानकारी दी। कहा कि पौधों की देखभाल के लिए नियमित रूप से सही मात्रा में पानी देना, अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी का उपयोग करना, पर्याप्त धूप और सही खाद देने की जरूरत होती है। पौधे को ज्यादा या कम पानी देने से बचें। पानी देते समय सुनिश्चित करें कि अतिरिक्त पानी निकासी छिद्रों से निकल जाए। इस दौरान एसडीएम कर्वी पूजा साहू, बीर सिंह संस्था प्रभारी, संजय कुमार योगाचार्य, दीपक कुमार परामर्शदाता आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




