ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटधर्मनगरी में एक घंटे हल्की बारिश, फ़सलों को नुकसान की सम्भावना

धर्मनगरी में एक घंटे हल्की बारिश, फ़सलों को नुकसान की सम्भावना

चित्रकूट। मौसम में बदलाव के साथ सोमवार की सुबह करीब एक घंटे धर्मनगरी चित्रकूट में हल्की बारिश हुई। मुख्यालय में बारिश के चलते जगह जगह जलभराव भी हो...

धर्मनगरी में एक घंटे हल्की बारिश, फ़सलों को नुकसान की सम्भावना
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटMon, 23 Jan 2023 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। मौसम में बदलाव के साथ सोमवार की सुबह करीब एक घंटे धर्मनगरी चित्रकूट में हल्की बारिश हुई। मुख्यालय में बारिश के चलते जगह जगह जलभराव भी हो गया। इसके साथ ही सर्दी भी बढ़ गई है। बारिश से पुष्पावस्था वाली फसलों में मामूली नुकसान की सम्भावना है।

मौसम विभाग ने पहले ही आगाह किया था कि सोमवार व मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि फसलों को नुकसान होने की संभावना कम है। अगर बारिश जोरदार हुई तो दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है। क्योंकि मौजूदा समय पर सरसों, मटर, मसूर, चना आदि की फसलों में फूल तेजी से आ रहा है। बारिश के दौरान इन फसलों का फूल झड़ने से उत्पादन में असर पड़ सकता है। सोमवार की सुबह करीब 6:45 बजे जिले में बारिश की शुरुआत हुई लगभग एक घंटे तक मुख्यालय व उसके आसपास बारिश हुई। बारिश होने के साथ सर्दी में थोड़ा इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर किसानों की धड़कने तेज हो गई हैं। कुछ इलाकों में फसलों को नुकसान भी बताया जा रहा है। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश अमृत के समान मानी जा रही है। क्योंकि गेहूं की फसल को पानी की जरूरत भी है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश और हुई तो दलहन व तिलहन की फसल को नुकसान हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि बारिश इतनी अधिक नहीं हुई है कि फसलों को ज्यादा नुकसान हो।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें